शिशिर शिंदे ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, 32 साल पहले वानखेड़े की पिच खोदकर हुए थे चर्चित

Webdunia
रविवार, 18 जून 2023 (07:32 IST)
Maharashtra Political News : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता शिशिर शिंदे ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 32 साल पहले भारत-पाकिस्तान मैच रोकने के लिए उन्होंने वानखेड़े की पिच खोद दी थी। शिशिर के इस्तीफे को उद्धव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
शिंदे ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा कि एक साल पहले शिवसेना (यूबीटी) का उपनेता नियुक्त किए जाने के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। पिछले 6 महीने में उनका ठाकरे से मिलना असंभव हो गया था।
 
शिवसेना के तेजतर्रार नेता शिंदे 1991 में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान मैच रोकने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच खोद दी थी।
 
बाद में वह शिवसेना छोड़कर राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में शामिल हो गए थे। वह 2009 में उपनगरीय भांडुप से विधायक चुने गए थे। 2018 में वह शिवसेना में लौट आए थे। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : shishir shinde twitter account 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख