rashifal-2026

हिन्दू वोटों के सहारे सत्ता में आए नरेन्द्र मोदी : शिवसेना

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2015 (16:59 IST)
मुंबई। शिवसेना ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार केवल हिन्दू वोटों के समर्थन से ही सत्ता में आई और बहुसंख्यक समुदाय को एकजुट करने का बुनियादी काम उसके दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे ने किया था।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया है कि हर दिन गुजरने के साथ देश के सामने मौजूद सवाल और गंभीर होते जा रहे हैं। मोदी सरकार केवल हिन्दू वोटों के समर्थन से ही सत्ता में आ पाई।

‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि लेकिन, देश के हिन्दू अब हिन्दू के तौर पर एकजुट होकर वोट करें इसका विचार सबसे पहले बाला साहेब ठाकरे ने ही दिया था। उस समय जो चिंगारी प्रज्वलित हुई थी उससे मोदी शुक्रवार को दिल्ली की सत्ता में आ पाए।

मराठी और क्षेत्रीय अस्मिता को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में 19 जून 1966 को अस्तित्व में आई पार्टी शुक्रवार को अपने गोल्डन जुबली वर्ष में प्रवेश कर गई।

पिछले 50 साल में भगवा पार्टी की यात्रा उथल-पुथल और कठिनाइयों से भरी होने का उल्लेख करते हुए संपादकीय में कहा गया है कि पार्टी सभी दुश्वारियों से निजात पाने में कामयाब रही और महाराष्ट्र तथा देश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

संपादकीय में कहा गया है कि शिवसेना के पास न पैसे की शक्ति थी, न ही पूंजीपतियों का समर्थन। राज्य की राजनीति में पैसे का प्रभाव आज भी है लेकिन शिवेसना पैसे की राजनीति तोड़ने में कामयाब रही और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी।

मुखपत्र में कहा गया है कि एक बात जो बाल ठाकरे को हमेशा परेशान करती थी वह यह थी कि देश एक राष्ट्र के तौर पर खड़ा नहीं हो पा रहा है, उसके पास एक मजबूत सरकार, एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री और भविष्यदृष्टा नेता नहीं है।

शिवसेना ने कहा है कि वह अल्पावधि के फायदों को नहीं देखती बल्कि हमेशा दीर्घावधि में देश के भविष्य पर फोकस करती रही है।

संपादकीय में कहा गया है कि यही वजह है कि शुरुआत में जो लोग शिवसेना का विरोध कर रहे थे, बाद में इसके सबसे बड़े समर्थक बन गए और अब सभी विषमताओं से निजात पाने के लिए पार्टी की मदद कर रहे हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला