Hanuman Chalisa

लोग अब भी अच्छे दिन का इंतजार कर रहे हैं : शिवसेना

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (18:06 IST)
मुंबई। शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि लोग अब भी अच्छे दिन का इंतजार कर रहे हैं जिसका वादा राजग सरकार ने किया था और उसने पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए महाराष्ट्र में भाजपा के एक मंत्री की आलोचना की।
 
राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि शिवसेना जिस सरकार का हिस्सा है, उसी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर हंसी का पात्र बन गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की अगुआई वाली सरकारों का हिस्सा है। शिवसेना ने महंगाई और पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पार्टी ने अहम मुद्दों पर उसके प्रदर्शन की पाटिल द्वारा आलोचना किए जाने को खारिज कर दिया।
 
शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में कहा कि जिन्हें लगता है कि शिवसेना ने अपना मजाक बनाया है, वे सत्ता के नशे में चूर हैं। हमारे पैर जमीन पर हैं। क्या आप (पाटिल) तब भी हम पर हंसोगे जब हम कहेंगे कि हर जगह आज लोग हंस रहे हैं, क्योंकि सत्ता में आने के बाद भी अच्छे दिन कभी नहीं आए जिसका भाजपा ने वादा किया था। 
 
मराठी दैनिक अखबार में कहा गया है कि अगर भाजपा चाहती है कि शिवसेना प्रदर्शन करना बंद कर दें तो उन्हें उन मुद्दों को सुलझाना चाहिए, जो गरीबों और किसानों की तकलीफों का सबब हैं।
 
संपादकीय में कहा गया है कि महंगाई नियंत्रित करें और पेट्रोल तथा डीजल के दामों में कटौती करें। फसल कर्जमाफी का मुद्दा भी अभी अधर में लटका हुआ है। किसानों को सरकार द्वारा लगाई गई शर्तों को पूरा करने में मुश्किलें आ रही हैं। पार्टी ने पाटिल को चेतावनी देने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे का हवाला दिया जिन्होंने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पिछले साल राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
 
शिवसेना ने संपादकीय में कहा कि चन्द्रकांत पाटिल के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ अच्छे संबंध हैं और वे राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य भी हैं। वे मुख्यमंत्री के पद के भी दावेदार हैं लेकिन उन्हें इस पद के मजबूत दावेदार रहे एकनाथ खडसे के साथ जो हुआ उससे सीख लेनी चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

सभी देखें

नवीनतम

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर, ODOP योजना बनी युवा उद्यमियों के लिए मजबूत आधार

'विकसित यूपी विजन' के तहत विकास का रोडमैप तैयार, शहरों में लागू होगा 'लिवेबल सिटीज मिशन'

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट, यूपीसीडा और जेएनपीए के बीच हुआ एमओयू

अगला लेख