महाराष्ट्र के महापौर चुनाव में भी जारी रह सकता है शिवसेना, भाजपा का टकराव

Webdunia
बुधवार, 20 नवंबर 2019 (20:16 IST)
मुंबई। पारंपरिक विरोधी रही शिवसेना और कांग्रेस-राकांपा के बीच बदलते रिश्ते को देखते हुए महाराष्ट्र में आगामी महापौर चुनाव में कुछ रोचक परिदृश्य देखने को मिल सकता है और कम से कम कुछ नगर निकायों में भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए ये दल आपस में हाथ मिला सकते हैं। कुछ नगर निगमों में कांग्रेस और राकांपा शिवसेना के समर्थन से मजबूत स्थिति में आ सकती है, जबकि कुछ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है।

महाराष्ट्र में महापौर के चुनाव 22 नवंबर को होंगे। अहमदनगर, नागपुर, पुणे, पिम्परी, चिंचवाड, लातूर, सांगली मिराज कुपवाड़, धुले, नवी मुंबई और नासिक में भाजपा के सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की संभावना है, जहां पार्टी मजबूत स्थिति में है। 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा से अलग होने के बाद महाराष्ट्र में नया राजनीतिक समीकरण उभर रहा है।

शिवसेना अपनी पारंपरिक विरोधी राकांपा और कांग्रेस के साथ संबंध विकसित कर रही है। ये नए घटनाक्रम राज्य की राजनीति की रूपरेखा तय करेंगे। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने बुधवार को कहा कि संभावित राजनीतिक उलटफेर और समीकरण इस बात पर निर्भर करता है कि तीनों दल राज्य स्तर पर सरकार के गठन को लेकर अपनी बातचीत में कैसे आगे बढ़ते हैं।

मंगलवार को राकांपा की सुरमंजीरी लाटकर कोल्हापुर नगर निगम की नई महापौर बनीं, जबकि कांग्रेस के संजय मोहिते को उपमहापौर चुना गया। मतदान के दौरान शिवसेना के 4 पार्षद अनुपस्थित थे। 122 सदस्‍यीय नासिक नगर निगम (एनएमसी) में सत्तारुढ़ भाजपा के पास 65 पार्षद हैं, इसके बाद शिवसेना (34), राकांपा और कांग्रेस (दोनों के 6), मनसे (5), निर्दलीय (3) और आरपीआई-ए (एक) के पार्षद हैं।

खरीद-फरोख्त के खतरे से बचने के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने पार्षदों को शहर के बाहर विभिन्न जगहों पर भेज दिया था। 2 पार्षदों के विधायक चुने जाने के बाद एनएमसी में प्रभावी क्षमता 120 हो गई है। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा से महापौर पद छीनने के लिए शिवसेना राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिला सकती है। ऐसे परिदृश्य में मनसे की भूमिका अहम होने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law पर आया पाकिस्तान का बयान तो भारत ने लगाई लताड़- पहले अपने गिरेबां में झांके

Ed ने की Sahara Group के खिलाफ कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एंबी वैली को किया कुर्क

26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, आखिर ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

अगला लेख