dipawali

अखिलेश यादव को अपना नेता स्वीकार कर लिया और सपा उनकी पार्टी है : शिवपाल यादव

Webdunia
गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (00:23 IST)
बलिया (उत्तर प्रदेश)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भतीजे अखिलेश यादव को अपना नेता स्वीकार कर लिया है और सपा उनकी पार्टी है।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें अभी तक सपा में कोई पद नहीं मिला है, यादव ने कहा, अखिलेश यादव मेरे भतीजे और सपा अध्यक्ष हैं। मैंने उन्हें अपना नेता स्वीकार किया है। उनकी तरह मैं भी सपा का विधायक हूं। सपा मेरी पार्टी है और मैं पहले पदों पर भी रहा हूं।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के लोग संघर्ष के पथ पर निकलेंगे और निश्चित है कि अब लंका जलेगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों का मोर्चा बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सपा अकेले उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाने में सक्षम है।

सपा नेता और विधायक यादव ने बुधवार की रात जिले के फेफना में बातचीत करते हुए सपा को भगवान राम व कृष्ण का अनुयायी करार दिया। उन्होंने कहा, हम भगवान राम व कृष्ण को मानने वाले लोग हैं तथा इनके विचारों पर चलने वाले हैं। सपा के लोग संघर्ष के पथ पर निकलेंगे तथा निश्चित है कि लंका जलेगी।

यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य फिलहाल 2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने व 2027 में उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने अपर्णा यादव के सपा में शामिल होने पर कहा कि वह परिवार की बहू हैं और परिवार के सुख-दुख में हमेशा शरीक होती हैं।

यादव ने वरुण गांधी के सपा में शामिल होने के अटकलों पर कहा कि भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए जो भी आना चाहे, उसका स्वागत है।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल न होने व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की रैली में अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर सवाल किया गया कि क्या सपा को राहुल गांधी पसंद नहीं हैं? इस पर यादव ने कहा, राहुल गांधी को शुभकामनाएं। उनकी अलग पार्टी है। कांग्रेस की श्रीनगर रैली में शामिल होने पर दल का नेतृत्व फैसला करेगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: झूठा है ट्रंप का दावा, रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत

महिला क्रिकेट टीम ने उज्जैन जाकर भस्म आरती में महाकाल से मांगा जीत का आशीर्वाद

राहुल गांधी बोले, ट्रंप से डरते हैं पीएम मोदी, करने दी एक और घोषणा

क्या रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

ईयू के स्टील पर टैरिफ दोगुना करने के कदम के पीछे क्या मकसद

अगला लेख