Shivsena Dussehra Rally : 56 साल बाद मुंबई में 2 दशहरा रैली शिवसेना के दोनों गुट करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Webdunia
बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 (11:04 IST)
मुंबई। शिवसेना की स्थापना के 56 साल बाद पहली बार मुंबई में बुधवार को पार्टी के दो प्रतिद्वंद्वी धड़ों के नेतृत्व में दो दशहरा रैलियां आयोजित की जा रही हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के कुछ विधायकों के जून में बगावत करने के बाद राज्य में उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी, तभी से दल दो धड़ों में बंटा हुआ है। दोनों गुट रैली में शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
ALSO READ: Covid-19 : दशहरे पर Corona ने बढ़ाई टेंशन, कल की तुलना में 30 फीसदी अधिक मरीज, 17 की गई जान
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था : मुंबई में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में ये दो रैलियां आयोजित की जा रही हैं। इसके चलते शहर की पुलिस ने शिवाजी पार्क और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सूत्रों ने बताया कि पांच हजार से अधिक बसें, कई छोटे पर्यटक वाहन, कार और एक विशेष ट्रेन दोनों प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुटों के समर्थकों को उनकी दशहरा रैलियों में ले जाने के लिए लगाई गई हैं।
 
राज्य में सरकार बदलने के बाद इसे दोनों खेमों के शक्ति प्रदर्शन करने के तौर पर देखा जा रहा है। ठाकरे और एकनाथ शिंदे के क्रमश: शिवाजी पार्क और एमएमआरडीए मैदान में अलग-अलग रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
<

एक नेता, एक झेंडा, एक मैदान...
एकनिष्ठ शिवसैनिकांचा.. पारंपरिक ऐतिहासिक दसरा मेळावा!
स्थळ : छत्रपती शिवाजी महाराज पार्क (शिवतीर्थ), दादर
५ ऑक्टोबर २०२२, सायं. ६.३० वा. pic.twitter.com/xqM6444BbG

— ShivSena - शिवसेना (@ShivSena) October 3, 2022 >
दोनों का रैली का सफलता का दावा : दोनों खेमों ने दावा किया कि वे दिवंगत बाल ठाकरे के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं। बाल ठाकरे शिवाजी पार्क में दशहरा रैलियों में उग्र भाषण देने के लिए पहचाने जाते थे। 2012 में उनके निधन के बाद से उनके बेटे उद्धव ठाकरे इस वार्षिक रैली को संबोधित करते आए हैं। शिवाजी पार्क में दशहरा रैली कोविड-19 वैश्विक महामारी से जुड़ी पाबंदियों के कारण दो साल बाद आयोजित की जा रही है। दोनों खेमों का दावा है कि उनकी रैली सफल होगी। उनके नेताओं ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा भी लिया।
रैलियों के मद्देनजर कई सड़क मार्ग बंद किए गए हैं या वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रैलियों और बुधवार को देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन समारोह के मद्देनजर 3,200 अधिकारी, 15,200 पुलिसकर्मी, राज्य रिजर्व पुलिस बल के 1,500 कर्मी, होमगार्ड के 1,000 जवान, 20 त्वरित कार्रवाई दल तथा 15 बम रोधी दस्ते तैनात किए गए हैं।
 
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दशहरा रैली के लिए मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर से शिंदे नीत धड़े ने एक ट्रेन ‘बुक’ की है, जो बुधवार दोपहर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। शिंदे गुट ने कम से कम तीन हजार निजी बसें, करीब चार हजार पर्यटक ‘कैब’ का इंतजाम भी किया है। ठाकरे गुट ने रैली में भाग लेने वालों को शिवाजी पार्क लाने के लिए 700 बसें ‘बुक’ की हैं।
 
मुंबई यातायात पुलिस ने दशहरा रैलियों के लिए शिवाजी पार्क और बांद्रा कुर्ला परिसर में पार्किंग के लिए आवश्यक व्यवस्था भी की है। (भाषा) Edited by Sudhir Sharma 
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही, एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव

स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था