गुजरात के उपमुख्यमंत्री की ओर फेंका जूता, भाजपा ने कांग्रेस का हाथ बताया

Webdunia
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (09:53 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सोमवार को वडोदरा जिले में एक चुनावी रैली के बाद जब मीडिया से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी ओर एक जूता फेंक दिया। हालांकि जूता पटेल से कुछ इंच की दूरी पर गिरा।
 
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, वहीं सत्ताधारी भाजपा ने इस मामले के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। हालांकि विपक्षी दल ने इस आरोप को खारिज कर दिया। वड़ोदरा जिले के कर्जन तालुका के तहत कुरली गांव में सोमवार शाम को हुई यह घटना टीवी कैमरों में कैद हो गई। वहां भाजपा ने अपने उम्मीदवार अक्षय पटेल के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया था।
 
कर्जन सहित 8 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। जब पटेल रैली के बाद मंच के पास मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान किसी ने पीछे से उनकी ओर जूता फेंका। जूता टीवी चैनलों के माइक पर गिरा। पटेल ने इस मामले को ज्यादा तवज्जो नहीं देने का प्रयास किया, वहीं प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रशांत वला ने इस घटना के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया।
उन्होंने कहा कि हार को देखते हुए कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है। वास्तव में यह कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता का काम था। कांग्रेस प्रवक्ता जयराजसिंह परमार ने पलटवार करते हुए कहा कि यह किसी असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ता का काम हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि रैली में मौजूद सभी लोग भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख