Hanuman Chalisa

सिद्धू के खिलाफ दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, लगाया यह आरोप...

Webdunia
सोमवार, 30 अगस्त 2021 (20:56 IST)
अमृतसर। पंजाब की कांग्रेस इकाई में जारी सत्ता संघर्ष के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कुछ दुकानदारों ने सोमवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर (पूर्वी) में उस समय प्रदर्शन किया जब वे वहां एक विकास परियोजना का उद्घाटन करने पहुंचे।

प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सिद्धू के करीबी माने जाने वाले, क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद उन पर दुकानें खाली करने का दबाव बनाते रहे हैं और विधायक ने बार-बार किए गए आग्रह के बावजूद मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू के खिलाफ नारे लगाए जिसके चलते उन्हें परियोजना के उद्घाटन के बाद क्षेत्र से तुरंत जाना पड़ा। सिद्धू अपने निर्वाचन क्षेत्र में 100 फुट रोड पर एक मंदिर के नवीनीकृत द्वार का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सिद्धू के बीच विभिन्न मुद्दों पर खींचतान चली आ रही है तथा दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

Top News : पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला, सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल: 4 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या है नई कीमत?

अगला लेख