बेंगलुरु Gang rape मामला: भागने की कोशिश में 2 आरोपियों के पैर में लगी गोली

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (17:10 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच कर रही पुलिस शुक्रवार को 4 आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई, जहां से 2 आरोपियों ने भागने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को मजबूरन उनके पैर में गोली मारनी पड़ी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

ALSO READ: इंटरनेशनल बॉर्डर पर फिर चुनौती बन सकती है बरसात, सेना ने बनाई रणनीति
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से भागने की कोशिश करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हृदोय और सागर के रूप में की गई है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में बांग्लादेश के 6 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस शुक्रवार को जांच के सिलसिले में अपराध वाली जगह पर 4 आरोपियों को लेकर गई। के. चन्नासांद्रा इलाके में ये आरोपी किराए के घर में रहते थे।

ALSO READ: कश्मीर में लापता 5 युवक हिरासत में, 1 आतंकी बना, 4 बनने जा रहे थे
 
अपराध वाली जगह पर जांच के दौरान 2 आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर घटनास्थल से भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने विवश होकर उन पर गोलियां चलाईं। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है और एक सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
 
गौरतलब है कि बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को एक महिला को बुरी तरह पीटने और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में राममूर्ति नगर इलाके में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 6 नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। 
 
इस मामले में पीड़ित महिला भी बांग्लादेश मूल की ही बताई जा रही है। पुलिस पीड़ित महिला को ढूंढने की कोशिश कर रही है। यह घटना किसी वित्तीय विवाद को लेकर हुई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस मामले को अमानवीय कृत्य करार देते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

LIVE: देशभर में मानसूनी बारिश का हाल, दिल्ली वालों को बादलों ने दी राहत

BRICS सम्मेलन में मोदी का वैश्विक सहयोग एवं बहुध्रुवीय विश्व में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 80 से अधिक लोगों की मौत

अगला लेख