Hanuman Chalisa

कोविड मामलों में कमी की धारणा से सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (16:46 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक के शेयरों में लाभ तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से शुक्रवार को सेंसेक्स 308 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

ALSO READ: 44 दिन बाद देश में 1.86 लाख नए कोरोना संक्रमित, जानिए क्या है 10 राज्यों का हाल...
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 307.66 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,422.88 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.80 अंक या 0.64 प्रतिशत के लाभ से 15,435.65 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक करीब 6 प्रतिशत चढ़ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में नुकसान रहा।
 
रिलायंस सिक्योरिटी के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना और कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। इससे स्थानीय बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी से बाजार को ताकत मिली। 
 
उन्होंने कहा कि इस सप्ताह बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,000 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया।उन्होंने कहा कि इसके अलावा अब कोविड-19 संक्रमण के नए मामले 2 लाख प्रतिदिन से नीचे आ गए हैं और रिकवरी की दर में भी सुधार हुआ है जिससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.37 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

Washington Hotel Firing : ट्रंप पर हमला हुआ? होटल में अंधाधुंध फायरिंग, डिनर पार्टी में थे राष्ट्रपति, जानें सीक्रेट सर्विस ने कैसे बचाई जान?

पश्चिम बंगाल की रैली में राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- मैं PM मोदी से नहीं डरता,मेरे ऊपर 36 केस, ममता बनर्जी पर क्‍यों नहीं?

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

कांग्रेस का बहनों के साथ अन्याय देश कभी नहीं भूलेगा, विपक्ष पर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Donald Trump : टीचर है हमलावर, आखिर क्यों करना चाहता था ट्रंप पर हमला, कैसे दिया सुरक्षाकर्मियों को चकमा, चौंकाने वाले खुलासे

अगला लेख