नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंद छजलानी का पुण्य स्मरण

Webdunia
रविवार, 19 जनवरी 2020 (11:28 IST)
इंदौर। हिन्दी के अग्रणी समाचार-पत्र नईदुनिया के संस्थापक स्व. बाबू लाभचंद छजलानी की पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबूजी का निधन 19 जनवरी, 1981 को हुआ था।
 
वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर (पुराना नईदुनिया परिसर) में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, वेबदुनिया-डायस्पार्क के संस्थापक चेयरमैन एवं सीईओ श्री विनय छजलानी, श्री अरुण मेहता, डॉ. प्रकाश छजलानी, श्री राहुल छजलानी, श्री किशोर भुरा‍ड़िया समेत छजलानी परिवार के सदस्य एवं वेबदुनिया-डायस्पार्क के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने श्रद्धेय बाबूजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि सरल और सहज व्यक्तित्व वाले बाबू लाभचंद छजलानी ने 1947 में दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया की स्थापना की थी। इसीलिए उन्हें नईदुनिया के पितृपुरुष के रूप में भी याद किया जाता है।
 
उनके कार्यकाल में नईदु‍निया क्षेत्रीय भाषाई अखबारों की दुनिया में पूरे देश में अपना विशिष्ट स्थान रखता था। नईदुनिया पत्रकारों की नर्सरी हुआ करता था और देश को उसने नामी पत्रकार दिए, जो कालांतर में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए। वेबदुनिया एवं डायस्पार्क परिवार बाबू लाभचंद छजलानी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख