वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी को पत्नी शोक

Webdunia
मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (18:38 IST)
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी की धर्मपत्नी एवं विनय छजलानी की माताजी श्रीमती पुष्पा छजलानी का दुखद निधन मंगलवार को हो गया। 
 
श्रीमती छजलानी अत्यंत धार्मिक और उदार स्वभाव की थीं और लंबे समय तक सामाजिक कार्यों में भी संलग्न रहीं। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ थीं। उनकी इच्छा के अनुरूप उनका नेत्रदान किया गया। 
 
श्रीमती छजलानी की अंतिम यात्रा 5 जनवरी, बुधवार को 11:30 बजे डायस्पार्क कैम्पस, 65 बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग से पंचकुइया श्मशान घाट जाएगी। श्रीमती छजलानी के निधन पर पर मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्‍वीट कर शोक व्यक्त किया है। 
 
उन्होंने कहा- वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी जी की पत्नी और विनय छजलानी जी की माता श्रीमती पुष्पा छजलानी जी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। 
 
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्रीमती छजलानी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी की पत्नी श्रीमती पुष्पा छजलानी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस विपदा को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्‍वीट में लिखा- 
वरिष्ठ पत्रकार श्री अभय छजलानीजी की धर्मपत्नी व श्री विनय छजलानी की माताजी श्रीमती पुष्पा छजलानी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
 
मध्यप्रदेश के ही मंत्री भरतसिंह कुशवाह ने ट्‍वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा- मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री अभय छजलानी जी की धर्मपत्नी और श्री विनय छजलानी जी की पूज्य माताजी श्रीमती पुष्पा छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करे।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्‍वीट कर कहा- वरिष्ठ पत्रकार श्री अभय छजलानी की पत्नी और श्री विनय छजलानी की पूज्य माताजी श्रीमती पुष्पा छजलानी जी के निधन का शोक समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें एवं शोकमय परिजनों को इस दु:खद घड़ी में धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति!!

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश सह-संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने भी श्रीमती छजलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के राजवाड़ा में आज होगी डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक

अमेरिका ने क्यों ठुकराए भारत के आम, 15 जहाज रोके, इतने करोड़ का होगा नुकसान

स्वर्ण मंदिर में पहली बार तैनात होगी एयर डिफेंस गन, पाकिस्तान है इसके पीछे की वजह?

3 दिन में ध्वस्त होंगे 8000 घर, गुजरात में 75 बुलडोजर तैनात, 150 डंपरों का एक्शन शुरू

दोस्त या दगाबाज, PM नरेन्द्र मोदी की मुश्किलें क्यों बढ़ा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख