श्रीकांत त्यागी बदसलूकी मामले में SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है आरोपी

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (17:25 IST)
नई दिल्ली। नोएडा के बहुचर्चित महिला से बदसलूकी के मामले में SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। इस बीच, आरोपी श्रीकांत त्यागी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि उसकी ओर से सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की गई है। वह 10 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।
 
एडीजी प्रशांत कुमार (कानून व्यवस्था) ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि की है। इनमें एक SHO और एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। इसके साथ ही पुलिस श्रीकांत पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। साथ ही त्यागी का पोस्टर भी जारी किया है। 
सोमवार को सोसाइटी में त्यागी के अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। त्यागी ने फ्लैट में जाने के लिए सोसाइटी के बेसमेंट से सीढ़ी बनवा रखी थी। टीम ने उसे भी तोड़ दिया है।
 
दूसरी ओर, श्रीकांत त्यागी की ओर से सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की है। अदालत इस अर्जी पर 10 अगस्त को सुनवाई करेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख