JDU से निकाले गए पूर्व मंत्री श्याम रजक की राजद में वापसी

Webdunia
सोमवार, 17 अगस्त 2020 (14:31 IST)
पटना। बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
 
रजक ने विधानसभा जाकर सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को सदन की सदस्यता से इस्तीफा का पत्र सौंपा। इसके बाद वे सीधे राजद विधानमंडल दल की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर गए। वहां उन्होंने राबड़ी देवी और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद की सदस्यता ग्रहण की।
 
गौरतलब है कि रजक को रविवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में जनता दल यूनाइटेड (JDu) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दल से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर राज्यपाल फागू चौहान ने रजक को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।
 
रजक वर्ष 2009 में राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुए थे। इससे पहले वे लालूप्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। वर्ष 2010 के चुनाव में वे जदयू के टिकट पर विधायक बने और नीतीश मंत्रिमंडल में जगह पाई। 2015 में जब राजद के साथ जदयू ने सरकार बनाई तब रजक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, लेकिन राजद से संबंध टूटने के बाद जब फिर से भाजपा के साथ जदयू की सरकार बनी तब एक बार फिर रजक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

सीएम फडणवीस ने बताया, नागपुर में क्यों भड़की हिंसा?

दो अफवाहें जिनसे सुलगा नागपुर, सरकार और शहर दोनों आपके, फिर हिंसा की साजिश का आरोप किस पर लगा रही बीजेपी?

नागपुर के बाद भोपाल से उठी औरंगजेब की क्रब हटाने की मांग, भाजपा विधायक ने बताया लुटेरा और हत्यारा

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भारत में सचिन की बच्ची की मां बनीं, पहले के 4 बच्चे पाकिस्तानी

महाकुंभ पर बोले पीएम मोदी, दुनिया ने भारत का विराट स्वरूप देखा

अगला लेख