khatu shyam baba

सिद्धार्थनगर में बाढ़ का कहर जारी, 400 गांव पानी से घिरे

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (15:54 IST)
सिद्धार्थनगर। नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में 400 से ज्यादा गांव बाढ़ से घिरे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि नदियों के उफान में हो रही कमी के बावजूद राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा नदियों तथा जम्मू और नाले के खतरे के निशान से ऊपर बहने से जिले में बाढ़ का कहर जस का तस बना हुआ है।
 
राप्ती नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान महज 5 सेंटीमीटर गिरावट आने के बावजूद खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बूढ़ी राप्ती डेढ़ मीटर ऊपर बहने से 5 तहसीलों के 800 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जिले में 400 से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरे हैं। 
 
सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ के पानी में 1 व्यक्ति की डूबकर मौत हो जाने से जिले में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। बाढ़ की चपेट में 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। 
 
बाढ़ प्रभावित 70 हजार परिवारों में से 30 हजार परिवारों तक ही राहत समाग्री पहुंच पाई है। कई पीड़ित परिवार जहां भुखमरी के शिकार हैं वहीं बाढ़ का पानी न निकलने से पिछले 10 दिनों से लोग मकान की छत, पेड़ों और बांधों को अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। बाढ़ से 3 लाख से ज्यादा आबादी और 50 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित है। बाढ़ से 40 हजार हैक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है। 
 
बाढ़ प्रभावित इलाकों में 47 बाढ़ चौकी, 11 राहत शिविर और 17 वितरण केंद्र काम कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 235 नावें, 13 मोटरबोट और पीएसी तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमें राहत वितरण और पानी में घिरे लोगों को बाहर निकालने के काम में लगे हैं। 
 
प्रभावित इलाकों में हजारों लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रामक बीमारी से 1 व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

Ayatollah Khamenei : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे मुसलमान, लखनऊ से कश्मीर तक प्रदर्शन

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति का अरब देशों को संदेश, सैन्य कार्रवाइयों की कड़ी निंदा; कूटनीति से समाधान पर जोर

सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में गुजरात की ऊंची उड़ान, 'सेमीकनेक्ट 2026' कॉन्फ्रेंस की भव्य शुरुआत

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

अगला लेख