Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी को नहीं मिला बांग्लादेश का वीजा

Webdunia
गुरुवार, 26 दिसंबर 2019 (08:35 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिन्द (जेयूएच) के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें पड़ोसी देश बांग्लादेश की यात्रा पर जाने लिए यहां उस देश के उप उच्चायोग ने वीजा देने से इंकार कर दिया। चौधरी 26-31 दिसंबर तक बांग्लादेश की यात्रा पर जाने वाले थे।
 
उन्होंने कहा कि मैंने 12-13 दिसंबर को 5 दिन की यात्रा के लिए वीजा आवेदन दिया था। मुझे वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था और निजी कार्यक्रम भी थे।
ALSO READ: यूएई के नागरिकों को अब भारत आने पर सीधे मिलेगा वीजा
चौधरी ने कहा कि लेकिन मुझे अभी तक वीजा नहीं मिला है। अभी न तो उन्होंने मुझे यह बताया कि मेरा वीजा आवेदन स्वीकार हुआ है और न ही आधिकारिक तौर पर इंकार किया है। मेरे पास सभी जरूरी दस्तावेज राज्य और केंद्र सरकार की जरूरी अनुमतियां हैं।
 
जेयूएच के प्रमुख के तौर पर चौधरी राज्य के प्रभावी अल्पसंख्यक नेताओं में से एक हैं और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और पूरे देश में एनआरसी लागू किए जाने की योजना का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार सुबह अपना टिकट रद्द कर देंगे।
 
हालांकि इस पर टिप्पणी के लिए बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन से संपर्क नहीं हो पाया। उन्हें बार-बार कॉल किया गया लेकिन उनका फोन बंद था। इस पूरे मामले पर तृणमूल कांग्रेस ने हैरानी जताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

7 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान-अमेरिका युद्ध का 8वां दिन, ट्रंप का बड़ा दावा, भारत में LPG सिलेंडर महंगा

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

अगला लेख