मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी को पंजाब से भेजा गया सिलचर जेल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 मार्च 2025 (12:25 IST)
सिलचर। गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के मामले में आरोपी जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गू भगवानपुरिया (Bhagwanpuria) को पंजाब से सिलचर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस आरोपी को भटिंडा जेल से विशेष विमान से लेकर पहुंची और रविवार रात उसे यहां स्थित जेल ले जाया गया।ALSO READ: राष्ट्रपति मुर्मू आज से ओडिशा के 2 दिवसीय दौरे पर, अनेक कार्यक्रमों में लेंगी भाग
 
अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी और जांच के बाद उसे असम की जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके जेल के अंदर से मादक पदार्थ तस्करी में उसकी कथित संलिप्तता सामने आई थी। साल 2022 में मूसेवाला की हत्या में कथित संलिप्तता के मामले के अलावा सिंह के खिलाफ 2012 से 128 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के कई चर्चित मामले, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम के साथ साथ एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े 12 मामले शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख