सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के परिजनों का सम्मान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (14:44 IST)
सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर एवं उनके निजी सचिव के परिजनों का सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने राजभवन में सम्मान किया। रावत ने राजभवन में परिजनों के सात दिवसीय यात्रा के आगमन पर सभी परिजनों एवं महामहिम के निजी सचिव एवं उनके परिजनों का खादा पहनाकर सम्मान किया।
 
गौरतलब है कि राज्यपाल ओम माथुर के भतीजे महेंद्र माथुर, वीरेंद्र माथुर एवं उनके निजी सचिव विजय शर्मा सपरिवार सिक्किम में निजी यात्रा पर आए हुए थे। इस अवसर पर सभी ने सिक्किम भ्रमण किया एवं अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि सिक्किम एक बहुत ही खूबसूरत प्रदेश है। सिक्किम के लोग बहुत ही मिलनसार हैं। हमे जानकार यह खुशी हुई है कि सिक्किम देश का एक मात्र ऐसा प्रदेश है जो कि विश्व में ऑर्गेनिक खेती के लिए जाना जाता है। 
 
राज्यपाल के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ओम प्रकाश माथुर के सिक्किम प्रदेश के राज्यपाल बनाने पर आभार व्यक्त किया। राजभवन में राज्यपाल माथुर के परिजनों उनके भतीजे महेंद्र माथुर, वीरेंद्र माथुर, निजी सचिव विजय शर्मा के परिवार सहित राज भवन आने पर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रोफेसर रावत ने खुशी वयक्त की एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न कोर्सेस के बारे में जानकारी दी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख