Hanuman Chalisa

सिमडेगा में जहरीली हंडिया शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 12 अन्य बीमार

Webdunia
रविवार, 1 जुलाई 2018 (16:37 IST)
रांची। झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के केरया घाटतरी गांव में जहरीली हंडिया शराब पीने से 5 महिलाओं सहित एक ही खानदान के 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 12 अन्य बीमार पड़ गए जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।
 
 
सिमडेगा के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने बताया कि शनिवार को घर में चावल सड़ाकर बनाई गई जहरीली शराब पीने से 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले एक शुक्रवार को 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी।
 
चौधरी ने बताया कि इस घटना में 12 अन्य की तबीयत खराब हो गई जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं अन्य खतरे से बाहर हैं। हादसे में मृतकों की पहचान फुलजेन्सिया भेंगरा, मेंढों देवी, उसका पुत्र घूरन मांझी, मेरी बिलुंग, संजय मांझी, सुशीला लुगून और फिलोमिना गुड़िया के रूप की गई है।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फुलजेन्सिया ने अपने घर में बनी जहरीली शराब पी ली थी जिससे उसकी मौत हो गई। फुलजेन्सिया की मौत की खबर सुनकर जब उसके सभी रिश्तेदार उसे दफनाने पहुंचे तो अंतिम क्रिया के बाद उन्होंने भी घर में रखी हंडिया की जहरीली शराब पी ली जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

अगला लेख