Hanuman Chalisa

सिंहस्थ में भारी अव्यवस्थाएं, जनता परेशान

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016 (10:26 IST)
उज्जैन। उज्जैन सिंहस्थ को लेकर भले ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त और अच्छी बताने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पहले ही शाही स्नान में प्रशासन की पोल खोल दी गई है। 

इस बार के सिंहस्थ का पहला सबसे बड़ा जाम मक्सी-शाजापुर रूट पर लगा है। यह जाम तकरीबन 10 किलोमीटर पहुंच चुका है और सैकडों वाहन फंस गए हैं। अभी तक न पुलिस पहुंची और न कोई मदद। लोग खुद ही जाम को बहाल करने में जुटे हैं।


जाम का सबसे बड़ा कारण हाइवे की एक संकरी पुलिया है। इसका वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए शाजापुर एसपी ने एनएचआई वालों को कई पत्र भी लिखे थे। इस पुलिया से एक बार में एक ही वाहन आ-जा सकता था, लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं रखी गई। इससे जाम बढ़ता चला गया। 
 
इस बीच उज्जैन में भूखी माता के पास स्थि‍त पार्किंगस्थल पर भी भारी अव्यवस्थाएं देखी गई। यहां से मेलास्थल पर जाने के लिए भी बुजुर्गों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। सुरक्षाबल केवल मौखिक आदेश पर काम कर रहे थे। उज्जैन में रहवासियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।   

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 22 June: ट्रंप की धमकी से फिर भड़का ईरान, अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई

योग दिवस : परिषदीय विद्यालयों में गूंजा 'स्वस्थ जीवन' का मंत्र, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प