त्र्यंबकेश्वर में शिवलिंग पर बर्फ का मामला, पुजारियों का कृत्य आया सामने

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (16:26 IST)
नासिक। महाराष्ट्र में नासिक जिले के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पिछले साल जून में 'शिवलिंग' पर बर्फ के सिलसिले में पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल जांच समिति ने इस घटना को फर्जी करार दिया है और इस कृत्य के लिए 3 पुजारियों पर आरोप लगाया है।
 
शिवलिंग पर बर्फ का वीडियो, जो कथित रूप से 30 जून, 2022 को पहली बार दिखा था, तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि विशेषज्ञों और अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ताओं ने इसके समय को लेकर सवाल उठाया, क्योंकि यह गर्मी का महीना था और इस तरह के बर्फ के निर्माण के लिए अनुकूल जलवायु संबंधी दशाओं का अभाव था।
 
एक पदाधिकारी ने कहा कि मंदिर न्यास की ओर से इस मामले में जांच के लिए गठित समिति सीसीटीवी फुटेज की छानबीन करने के बाद 3 पुजारियों तक पहुंची है, जो इसमें कथित रूप से शामिल थे। इस घटना की जांच तब शुरू की गई, जब अमरनाथ यात्रा चल रही थी।
 
मंदिर के न्यासी प्रशांत गैधानी ने कहा कि तीनों पुजारियों ने बर्फ के टुकड़े को शिवलिंग पर रखा और इसका एक वीडियो प्रसारित किया। उन्होंने अमरनाथ गुफा मंदिर (जम्मू-कश्मीर में) के उद्घाटन के साथ-साथ यहां भी भक्तों को आकर्षित करने के लिए कथित तौर पर इस कार्य को अंजाम दिया था।
 
उन्होंने विस्तार से बताया कि 'पुरोहित' मंदिर में अनुष्ठान और प्रार्थना करते हैं जबकि 'पुजारी' पवित्र गर्भगृह के रखरखाव और प्रबंधन में शामिल होते हैं जिसमें निर्माल्य की सफाई शामिल है। त्र्यंबकेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मंदिर के पदाधिकारी राशवी जाधव की शिकायत के आधार पर 3 पुजारियों के खिलाफ 8 फरवरी को पूजाघर में अपराध करने, ठगी और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया।
 
अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और जांच जारी है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर गोदावरी के मुहाने पर स्थित है, जो देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख