हिमाचल में हिमपात, केलांग में माइनस 6 डिग्री पहुंचा तापमान, 100 से ज्यादा सड़कें बंद

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (08:19 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।  इस वजह से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। राज्य की 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। केलांग में तापमान माइनस 6 डिग्री पहुंच गया।
 
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। लाहौल और स्पीति में केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। बर्फबारी के बाद अटल टनल के आसपास के इलाकों में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया है।
 
बर्फबारी की वजह से लाहौल और स्पीति का हाल बेहाल है। लाहौल और स्पीति में 90, रोहतांग दर्रे और जालोरी दर्रे पर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन और राष्ट्रीय राजमार्ग 305 समेत कुल्लू में 6, कांगड़ा में 6, चंबा में 2 और मंडी में एक सड़क अवरुद्ध है। बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप होने की वजह से राज्य के कई इलाकों में बिजली सप्लाय प्रभावित हुई।
 
जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले के उदयपुर उपमंडल में टिंडी-पांगी सड़क बुधवार सुबह एक स्थान पर भूस्खलन के बाद अवरुद्ध हो गई। इस घटना में जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि यातायात बहाली का काम प्रगति पर है।
Edited by : Nrapendra Gupta (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख