Hanuman Chalisa

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, केदारनाथ में जमी डेढ़ फुट बर्फ

निष्ठा पांडे
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (13:08 IST)
देहरादून। बर्फबारी के बाद पूरी केदारपुरी डेढ़ फीट मोटी बरफ की चादर से ढकी हुई है। बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़ गए हैं। इसके अलावा अब पुनर्निर्माण कार्यों में लगे मजदूर सोनप्रयाग भेजे जा रहे हैं। बर्फबारी के कारण यहां के तापमान में भारी गिरावट आ गई है। दो दिनों से धाम में बर्फ गिर रही है।
 
उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से लेकर गंगोत्री तक कई स्थानों पर बाधित हुआ है। BRO की मशीनरी और मजदूर हाईवे खोलने में जुटे हुए हैं। इस कारण हर्षिल घाटी सहित भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा और गंगोत्री धाम का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
 
मंगलवार दोपहर बाद से जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी अब तक भी जारी है। भारी बर्फबारी के कारण जनपद के उपला टकनौर सहित मोरी और बड़कोट के ऊंचाई वाले गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी वाले इलाकों में नलों का पानी जम जाने से पाइप फटने की खबरें हैं।
 
हर्षिल में तो नलों के पाईप फटने के कारण उत्तराखंड पुलिस के जवानों और ग्रामीणों को भागीरथी नदी से जल आपूर्ति करनी पड़ रही है। चमोली जनपद के थराली विकासखंड के पिंडर घाटी के तमाम पर्यटन स्थलों में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप जारी है।
 
चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नंदादेवी पर्वत, हाथी घोड़ा पर्वत, गोरसों बुग्याल में भी बर्फबारी जारी है। जबकि, निचले इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं से गोपेश्वर, पीपलकोटी, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, घाट, पोखरी आदि स्थानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश और बर्फबारी के बाद पारा काफी लुढ़क गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz पर संकट बरकरार, UN में बहरीन का प्रस्ताव गिरा, रूस-चीन का वीटो

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

सनातनी एकजुट हों तो षड्यंत्रकारी भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे : योगी

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

अगला लेख