एंटरप्रिन्योर्स ने जाने सोशल मीडिया से बिजनेस डेवलपमेंट के गुर

Webdunia
शनिवार, 22 नवंबर 2014 (19:46 IST)
इंदौर। टेक्नालॉजी एडवांसमेंट के इस दौर में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो सोशल मीडिया से दूर हो। ऐसे में केवल पर्सनल कम्यूनिकेशन, इंफरमेशन और एंटरटेनमेंट के लिए सोशल मीडिया का यूज उसकी क्षमताओं का पूरा उपयोग नहीं कहलाएगा। अपनी क्वालिटीज के दम पर हम सोशल मीडिया का उपयोग बेहतरीन बिजनेस डेवलपमेंट प्लेटफार्म के रूप में कर सकते हैं।
 
इसी को ध्यान में रखते हुए आज सोशल मीडिया के उपयोग को बिजनेस ओरिएंटेड बनाने के टिप्स एक सेमिनार के माध्यम से शहर के एंटरप्रिन्योर्स को सोद्गाल मीडिया के एक्सपर्ट व की-एलिमेंट्‌स के प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने आज होटल रेडिसन ब्लू में दिए।
 
की-एलिमेंट्‌स के फाउंडर और सोशल मीडिया एक्सपर्ट पुष्पेंद्र सिंह जादौन बताते हैं-किसी भी बिजनेस या प्रोडक्ट की सक्सेस के लिए सजेशंस और फीडबैक महत्वपूर्ण होते हैं। जिसके लिए सबसे उपयुक्त जरिया फेसबुक, टि्‌वटर और लिंक्डइन जैसी सोशल मीडिया साइट्‌स हैं। इन्हीं के माध्यम से प्रोडक्टया सर्विसेस के फीडबैक को वायरल भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया साइट्‌स पर डाटा कलेक्शन की प्रोसेस भी आसान होती है। इसका उपयोग भी बिजनस डेवलपमेंट के लिए किया जा सकता है। 
 
जादौन के अुनसार आज इन साइट्‌स के अधिकतर यूजर्स इन्हें बिजनेस डेवलपमेंट के अलावा अन्य चीजों के लिए करते हैं। सेमिनार आयोजित करने के पीछे हमारा उद्‌देश्य इन साइट्‌स के उपयोग करने के तरीके को बदलना है। 
 
एक्सपर्ट जादौन के अनुसार सोशल मीडिया साइट्‌स की एक खूबी यह है कि इसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति की पसंद-नापसंद के साथ अन्य निजी जानकारियों को भी हासिल किया जा सकता है। इन जानकारियों का उपयोग कोई भी बिजनेसमेन अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए कर सकता है। इसके अलावा सोशल साइट्‌स के माध्यम से बिजनेस का प्रचार स्पेसिफिकऑडियंस के लिए भी किया जा सकता है।
Show comments

Monsoon Update 2024 : केरल-पूर्वोत्तर में एक साथ पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी झमाझम बारिश

Lok Sabha Elections : चुनाव प्रचार में राहुल से आगे रहीं प्रियंका गांधी, जानिए किसने कितनी की जनसभाएं

6,999 रुपए में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन

धरती क्‍यों बनी आग की भट्टी, दुनिया में 50 करोड़ लोग होंगे प्रभावित, हर साल 4.5% गिरेगी भारत की GDP

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

Weather Update : दिल्ली में नहीं मिल रही गर्मी से राहत, पारा फिर 45 के पार

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 42 हजार से ज्‍यादा लोग प्रभावित

Monsoon Update 2024 : केरल-पूर्वोत्तर में एक साथ पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी झमाझम बारिश

जम्मू-कश्मीर बस हादसे पर CM योगी ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

भारत में गिरफ्तार चारों श्रीलंकाई संदिग्धों को लेकर श्रीलंका सरकार ने दिया यह जवाब