सोनाक्षी सिन्हा ने Twitter को कहा अलविदा

Webdunia
शनिवार, 20 जून 2020 (23:41 IST)
मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने नकारात्मकता से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य की हिफाजत के लिए शनिवार को अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया। सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी।
 
उन्होंने लिखा कि अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने के लिए पहला कदम नकारात्मकता से दूरी बनाना है। आजकल ट्विटर के जरिए यह नकारात्मकता फैलाई जा रही है। चलो, मैं अपना अकाउंट निष्क्रिय कर रही हूं, अलविदा।' उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन को भी निष्क्रिय कर दिया है।
 
इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्मकार शशांक खैतान ने भी ट्विटर को अलविदा कहते हुए इसे नफरत और नकारात्मकता फैलाने का अड्डा करार दिया था।
 
इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत के मद्देनजर भाई-भतीजावाद के आरोप झेल रहे फिल्मकार करण जौहर ट्विटर पर फिल्म जगत के अधिकतर लोगों को अनफॉलो कर चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख