अभिनेत्री सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू!

Webdunia
शनिवार, 28 फ़रवरी 2015 (19:26 IST)
राजकोट। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू हो गया है और उनका यहां के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू हो गया है और उनका यहां के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

राजकोट की जिलाधिकारी मनीषा चंद्रा ने कहा, 'सोनम कपूर की स्वाइन फ्लू की जांच पॉजीटिव पाई गई और उनका नगर के स्टर्लिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।'

चंद्रा ने कहा, 'मुम्बई में उनके व्यायाम प्रशिक्षक से संभवत: उनको यह रोग हुआ है और जब वह यहां आईं तो इसके लक्षणों से पीड़ित थीं।'

29 वर्षीय अभिनेत्री यहां राजश्री प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रही हैं जिसमें अभिनेता सलमान खान हैं।

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जे. पी. गुप्ता ने कहा कि अभिनेत्री जब मुंबई से यहां पहुंचीं तो उनको हल्का बुखार था और उन्हें सर्दी लगी हुई थी। अभिनेत्री का इलाज करने वाले डॉ. चिराग मातरावादिया ने कहा कि उन्हें अलग रखा गया है।

अभिनेत्री के नजदीकी सूत्र ने बताया कि सोनम की मां सुनीता आज यहां पहुंचीं और वह अपनी बेटी को वापस मुंबई ले जानी वाली थीं।

स्टर्लिंग अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. कमल पारिख ने कहा कि कफ, सांस लेने में तकलीफ और हल्के बुखार की शिकायत के बाद कपूर को अस्पताल में भर्ती किया गया।

सलमान और निर्देशक सूरज बड़जात्या पिछले एक हफ्ते से गोंडल के नजदीक शूटिंग कर रहे हैं।

सूत्र ने बताया कि सोनम दो-तीन दिन पहले पहुंचीं लेकिन कफ से पीड़ित होने के कारण उन्हें वापस मुंबई लौटना पड़ा। वह शुक्रवार को गोंडल लौटीं लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

उन्हें पिछले महीने श्वसन तंत्र में संक्रमण के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर की बेटी सोनम ‘दिल्ली-6’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘डॉली की डोली’ में अपनी भूमिकाओं के लिए चर्चित रही हैं। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?