Hanuman Chalisa

Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून विदाई की तैयारी में

Webdunia
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (17:28 IST)
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश सहित समूचे पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़कर कहीं बारिश नहीं हुई और अगले 5 दिनों में बारिश की कम ही संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार, मानसून इस क्षेत्र को माह के अंत तक अलविदा कह सकता है लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश न होने से लगता है कि मानसून जल्द विदा ले सकता है।

अगले 5 दिनों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। पंजाब के पठानकोट में बुधवार को भारी बारिश हुई। वहां 82 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कहीं से बारिश की कोई सूचना नहीं है। मौसम में परिर्वतन को देखते हुए पारे में कुछ गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि न्यूनतम पारा सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक रहा। चंडीगढ़, हिसार, रोहतक, सिरसा, दिल्ली, बठिंडा का पारा क्रमश: 25 डिग्री, अंबाला 23 डिग्री, करनाल तथा नारनौल क्रमश: 24 डिग्री, भिवानी 27 डिग्री अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हलवारा और आदमपुर का पारा क्रमश: 24 डिग्री रहा। श्रीनगर का पारा 12 डिग्री तथा जम्मू 20 डिग्री रहा।

हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना हो चला है तथा ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। शिमला 14 डिग्री, मनाली 10 डिग्री, उना 22 डिग्री, नाहन 15 डिग्री, सोलन 18 डिग्री, कल्पा 8 डिग्री, कांगड़ा 20 डिग्री, भुंतर 17 डिग्री, धर्मशाला 18 डिग्री और मंडी का पारा 19 डिग्री रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख