तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव

Webdunia
सोमवार, 10 जून 2019 (07:43 IST)
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रविवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
 
मुलायम सिंह यादव को हाई शुगर की समस्या हुई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। खबरों के अनुसार अब उनकी सभी रिपोर्ट्स सामान्य हैं। मुलायम सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। इससे पहले उन्हें संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भी भर्ती किया गया था।
 
लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी ने बसपा से गठबंधन करने के बावजूद भी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। खबरों के मुताबिक अपनी पार्टी के इस प्रदर्शन को देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने पुत्र अखिलेश और अपने भाई शिवपाल के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश की।
 
मतभेद दूर करने के लिए पिछले कुछ दिन में मुलायम ने अखिलेश से, शिवपाल से और पूरे कुनबे से मुलाकात की। ये मुलाकातें यहां और उत्तर प्रदेश के सैफई में हुई है। मुलायम की कोशिशें फिलहाल कामयाब होती नहीं दिखाई दे रही हैं क्योंकि शिवपाल ने अपनी ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी’ का सपा में विलय से मना कर दिया है। 
 
शिवपाल पिछले साल सपा से अलग हो गए थे और उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। उन्होंने कुनबे में फूट के लिए रिश्ते के भाई एवं पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव को जिम्मेदार ठहराया था। बताया जा रहा है कि मुलायम ने अखिलेश और शिवपाल दोनों को समझाया है कि अगर परिवार एक नहीं हुआ तो इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

Adani Group से जुड़े घोटालों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, दिया यह बयान...

मेरठ में मां-बेटी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी युवक गिरफ्तार

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में बम की खबर से सनसनी, पुलिस पहुंची

pune car accident: आरोपी नाबालिग के पिता को ले जा रहे पुलिस वाहन पर फेंकी स्याही

अगला लेख