Hanuman Chalisa

दिवाली, छठ के लिए हावड़ा और रांची के बीच विशेष ट्रेनें

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (15:45 IST)
कोलकाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) दिवाली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हावड़ा और रांची के बीच 15 अक्टूबर से 9 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।
 
एसईआर के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां कहा कि 15 से 31 अक्टूबर के बीच गाड़ी संख्या 08627 हावड़ा-रांची स्पेशल प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार शाम 3.50 बजे स्टेशन से रवाना होगी और उसी रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची पहुंचेगी।
 
उन्होंने कहा कि इसी तरह गाड़ी संख्या 08628 रांची-हावड़ा स्पेशल 15 से 31 अक्टूबर के बीच प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार को रांची से सुबह 5.45 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 3.15 बजे अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
 
विशेष रेलगाड़ी में 2 वातानुकूलित कुर्सीयान (एसी चेयरकार), 7 सामान्य कुर्सीयान (जनरल चेयरकार) और 3 सामान्य द्वितीय श्रेणी यान (जनरल सेकंड क्लास कोच) होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि यह रेलगाड़ी खड़गपुर, मिदनापुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, अदरा, भोजुडीह, मोहुडा, चन्द्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, झालडा और मूरी स्टेशनों पर रुकेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख