Hanuman Chalisa

हार बर्दाश्त न होने के बाद प्रत्याशी ने दलित वोटरों से चटवाया थूक, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (15:07 IST)
रविवार को बिहार में समाप्त हुए पंचायत चुनाव के बीच एक प्रत्याशी का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है। मामला औरंगाबाद जिले से जुड़ा है। पंचायत चुनाव के 10वें चरण के तहत कुटुंबा प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में हारे हुए एक प्रत्याशी को अपनी हार बर्दाश्त नहीं हुई। वो हार से इस कदर बौखला गया कि अपने क्षेत्र के दलित वोटरों के बीच जा पहुंचा और वहां जाकर उसने 2 मतदाताओं के साथ मारपीट तो की ही, उठक-बैठक भी कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मामला जांच में लिया है।
 
इतने से भी उस दबंग मुखिया प्रत्याशी का जी नहीं भरा तो उसने उन दोनों से जबरन थूक भी चटवाई। हालांकि मुखिया प्रत्याशी की इस तालिबानी हरकत को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
 
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और डीएम तथा एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने भी एसपी का आदेश तामील करने में देर नहीं की और बिना देर किए कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मामला जांच में लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख