श्रीलंकाई नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरे पकड़े

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2017 (14:24 IST)
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौ सेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का कथित रूप से उल्लंघन के आरोप में 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी यांत्रिक नौका को भी जब्त कर लिया है। 
 
मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि सोमवार मध्य रात्रि में श्रीलंकाई नौ सेना की उत्तरी कमान ने रामेश्वर निवासी 10 मछुआरों को उस समय रोक दिया और गिरफ्तार कर लिया जब वे श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। मछुआरों को बाद में कानूनी कार्रवाई के लिए जाफना के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक को सौंप दिया गया।
 
श्रीलंकाई सेना द्वारा बार-बार हो रहे हमलों को रोकने और दशकों पुराने मछुआरे मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और तमिलनाडु के मछुआरों के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच नई दिल्ली में होन वाली चर्चा के चंद घंटे पहले ही फिर से मछुआरों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। मछुआरों ने केंद्र सरकार से श्रीलंका द्वारा जब्त की गई 138 नावों को भी तत्काल छोड़े जाने की मांग की है।
  
विदेश मंत्री के साथ यह बैठक श्रीलंकाई नौ सेना द्वारा कथित फायरिंग में रामेश्वरम के तटवर्ती थंगाट्चिमादम तटवर्ती इलाके के निवासी मछुआरे के ब्रिजतो के मारे जाने के विरोध में गत एक सप्ताह से पूरे राज्य में हुए आंदोलन के बाद बुलाई गई है। विभिन्न मछुआरा संघों के नेताओं ने मछुआरों की गिरफ्तारी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

शिलांग के SP ने बताई राजा रघुवंशी केस सुलझाने की पूरी कहानी, कहा- मेघालय को बदनाम किया

राहत सामग्री ले जा रहा जहाज जब्त, इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग को स्वीडन रवाना किया

Rajasthan में बड़ा हादसा, टोंक की बनास नदी में डूबे 11 युवक, 8 की मौत, तीन की तलाश जारी

यूक्रेन का रूस पर भयावह हमला, सावस्लेका हवाई अड्डे पर दो लड़ाकू विमान तबाह, चेबोक्सारी संयंत्र में आग

राजा और सोनम की कुंडली की ‘वो’ खौफनाक भविष्यवाणी जो सच साबित हुई

अगला लेख