Hanuman Chalisa

श्रीनगर में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Webdunia
शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (08:40 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के एक समूह द्वारा गुरुवार को भाजपा नेता मोहम्मद अनवर खान पर हमला करने और उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) से हथियार छीनने की कोशिश करने के बाद सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खानमोह के बलहमा में आतंकवादियों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब क्षेत्र की तलाशी कर रहे थे तो वहां छिपे हुए आतंकियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटना स्थल पर भेज दिया गया है और इस घटना में शामिल कोई भी आतंकवादी बचने नहीं पाए इसके लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। 
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाले स्थल के पास दो आतंकवादियों के शव बरामद हुए हैं लेकिन अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी घायल हुआ है जिसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
 
गौरतलब है कि खान पर खानमोह क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह ने हमला किया था जिसमें बिलाल अहमद नाम का सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख