Hanuman Chalisa

कार्यकर्ताओं के साथ स्टालिन भूख हड़ताल पर

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (14:43 IST)
तिरुचिरापल्ली। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन बुधवार को एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री इदापड्डी के पलानीसामी के 18 फरवरी को विश्वास मत हासिल करने को विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए पहले से ही पूरे तमिलनाडु में अनशन पर बैठे हैं।
 
स्टालिन और पार्टी के वरिष्ठ नेता केएन नेहरू ने यहां के उजहवार संधाई मैदान में सुबह नौ बजे भूख हड़ताल शुरू की। आईयूएमएल के नेता केएम कादेर मोहिदीन और जीके वासन के नेतृत्व वाले संगठन तमिल मानीला कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अनशन में शामिल हुए।
 
द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने 19 फरवरी को कहा था कि उनके पार्टी के विधायकों को विधानसभा से दबावपूर्वक बाहर कर देने के बाद विश्वास मत हासिल करना परंपराओं और सदन के नियमों के विपरित है।
 
उन्होंने कहा कि द्रमुक के विधायकों को वॉच एंड वार्ड के कर्मियों ने जबरदस्ती बाहर किया था। यह भूख हड़ताल लोकतंत्र की हत्या के विरोध में है। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख