Biodata Maker

काशीपुर में राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 नवंबर 2025 (16:19 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर 46.24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक वर्षों में सीमित संसाधन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, उत्तराखंड ने निरंतर चुनौतियों का सामना करते हुए विकास, समृद्धि और सुशासन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य निर्माण के समय शहरी विकास विभाग का बजट 55 करोड़ रुपए था, जो आज बढ़कर 1300 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। इन 25 वर्षों में हमारे शहरों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति दी और रोजगार के अवसर सृजित किए।
 
सशक्त बहन उत्सव योजना : मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- हमारी सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना’ ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं ने एक वर्ष में 5.5 करोड़ से अधिक का कारोबार कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। मातृशक्ति की यह उपलब्धि 'आत्मनिर्भर उत्तराखंड' के विजन को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दुनिया के देशों में परमाणु हथियारों की होड़, ट्रंप ने कहा- फिर शुरू करेंगे परीक्षण, क्या पाकिस्तान बना रहा है टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स

e-Aadhaar App : आधार में एड्रेस, जन्म तारीख या मोबाइल नंबर में करेक्शन को कैसे बना देगा आसान, समझिए

राजस्थान में दूसरा बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 14 लोगों की मौत, 40 घायल

तेलंगाना बस-ट्रक हादसा, जो बच गए उन मुसाफिरों ने बताई मौत की खौफनाक दास्‍तां, सुनकर फट जाएगा कलेजा

क्या यूक्रेन को मिलेगी अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल? क्या है राष्ट्रपति ट्रंप का रुख

सभी देखें

नवीनतम

केन्द्र सरकार से क्यों नाराज हैं CJI बीआर गवई? इसी माह है रिटायरमेंट

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

OASIS 2025: “Whispers of Edo” : जब कला, संस्कृति और टेक मिलकर रचेंगे एक नई कहानी

राहुल गांधी ने रील को बताया 21वीं सदी का नशा, कहा आम बिहारी सड़े पानी में नहाने को मजबूर

अगला लेख