Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूल निवासियों के सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने को सरकार अतिक्रमण नहीं मानती : हिमंत विश्व शर्मा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Statement of Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma on issue of occupation of public land

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

उदालगुड़ी , शनिवार, 2 अगस्त 2025 (22:26 IST)
Chief Minister Himanta Biswa Sarma News : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि मूल निवासियों द्वारा सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जे को सरकार अतिक्रमण नहीं मानती। उन्होंने कहा, अतिक्रमण दो तरह के होते हैं। अगर मूल निवासी (अनधिकृत रूप से) रह रहे हैं, तो हम इसे अतिक्रमण नहीं मानते। जो लोग बांग्लादेश से आए हैं हम केवल उन्हीं मामलों को अतिक्रमण मानते हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम से इतर शर्मा ने कहा कि सरकार राज्यभर में संदिग्ध विदेशियों द्वारा किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ अपना बेदखली अभियान जारी रखेगी।
 
उन्होंने कहा, अतिक्रमण दो तरह के होते हैं। अगर मूल निवासी (अनधिकृत रूप से) रह रहे हैं, तो हम इसे अतिक्रमण नहीं मानते। जो लोग बांग्लादेश से आए हैं हम केवल उन्हीं मामलों को अतिक्रमण मानते हैं। शर्मा की यह टिप्पणी गोलाघाट जिले में लगभग 11,000 बीघा (लगभग 1,500 हेक्टेयर) वन भूमि से कथित अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू किए गए बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान की पृष्ठभूमि में आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा, जिन जगहों पर विदेशी और संदिग्ध नागरिक रह रहे हैं, हम वहां से उन्हें बेदखल करेंगे। यही हमारा लक्ष्य है और हम इसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा