आप के पूर्व नेता ने जारी किया स्टिंग, मुश्किल में संजय सिंह...

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2016 (11:01 IST)
चंडीगढ़। संदीप कुमार मामले में मुश्किलों का सामना कर रही आम आदमी पार्टी की परेशानी उस समय और बढ़ गई जब रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और आम आदमी पार्टी के फाइनेंस कमेटी के पूर्व को-ऑर्डिनेटर हरदीप सिंह किंगरा ने मीडिया में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कर दी। इसमें उन्होंने आप नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर बड़े आरोप लगाए हैं।  हालांकि संजय सिंंह ने इन आरोपों का खंडन किया है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि आप की राज्य इकाई के सह संयोजक दुर्गेश पाठक के करीबी लुधियाना के अमरीश त्रिखा ने आप वालंटियर्स को दुर्गेश से मिलवाने व नेता बनाने के लिए पांच से 10 लाख रुपए लिए हैं।

किंगरा ने आरोप लगाया कि आप वालंटियर परमजीत ढिल्लो ने समराला में दुर्गेश पाठक के नजदीकी अमरीश त्रिखा से फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड की थी। इसमें त्रिखा कह रहे हैं कि दुर्गेश से मुलाकात व आलोक वर्मा का साथ ही नेता बनाएगा। 10 लाख रुपए लगेंगे। जितने केस ला सकते हो लाओ।
 
ढिल्लो ने कहा, 'मैं इतने पैसे नहीं दे सकता।' त्रिखा ने कहा, 'पांच लाख रुपए में हो जाएगा। इससे एक पैसा भी कम नहीं होगा।' किंगरा ने कहा कि ढाई घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग में से कुछ मिनटों की रिकॉर्डिंग ही जारी की गई है। बाकी रिकॉर्डिंग जारी करेंगे तो बवाल मच जाएगा।
 
किंगरा ने आरोप लगाया कि माघी मेले की रैली के 11 सदस्यीय टीम ने 23 लाख 93 हजार रुपए जुटाए थे। इनमें से सुरिंदर अरोड़ा ने छह लाख रुपए जमा किए थे। एक लाख रुपये पार्टी फंड में जमा कराए गए थे, लेकिन बाकी के पांच लाख रुपए संजय सिंह दिल्ली ले गए थे। रिकॉर्डिंग केजरीवाल को भी उपलब्ध कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
 
किंगरा ने कहा कि जब उन्हें पार्टी की नीतियां समझ में नहीं आईं, तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि लोकसभा, विधानसभा उप चुनाव और 2015 के बाद पार्टी के पंजाब के खातों व दिल्ली से आए नेताओं की संपत्ति की जांच की जाए।

 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख