Hanuman Chalisa

मछली पकड़ रहे थे, जाल में फंसी प्राचीन मूर्ति

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2017 (08:34 IST)
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र में यमुना नदी में मछली पकड़ते समय मछुआरों के जाल में करीब एक हजार साल पुरानी पत्थर की प्राचीन मूर्ति फंसी मिली।
       
कौशाम्बी स्थित ऐतिहासिक जैन मंदिर के प्रबन्धक दिनेश चन्द्र जैन ने शुक्रवार को यहां बताया कि शुक्रवार शाम मंझनपुर तहसील इलाके में यमुना नदी में गुर्वुज घाट पर कुछ लोगों ने मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल फेंका और एक पत्थर की प्राचीन मूर्ति फंस गई। मछुआरे सामान्य पत्थर समझकर घाट के किनारे छोड़ गए थे। 
 
कल जब उन्होंने मूर्ति देखी तो वे अवाक रह गए। उन्होंने ने बताया कि शेषनाग के सात फनों पर विराजित मूर्ति जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ की है। उनके मुताबिक पार्श्‍वनाथ की यह मूर्ति 1000 वर्ष पुरानी है। 
यमुना में मिली पार्श्वनाथ की मूर्ति 4.5 फुट उंची और तीन फुट चौड़ी है।

मूर्ति की मोटाई करीब एक फुट है और वजन लगभग पांच कुन्तल है। अनुमान लगाया जाता है कि जब बुद्ध नगरी कौशाम्बी अपने वैभव के उजड़ने के अंतिम दौर में थी। 
जैन  ने बताया कि समृद्धशाली कौशाम्बी नगरी का अधिकांश भाग यमुना नदी की लहरों में समा गई थी। हो सकता है, उसी समय यह मूर्ति यमुना की गोद में समा गई हो। कौशाम्बी जैन धर्म का प्राचीनतम केन्द्र रहा है। (वार्ता)  
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख