बिहार में फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

Webdunia
शनिवार, 21 जनवरी 2023 (16:19 IST)
कटिहार। बिहार में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर कटिहार जिले से गुजरने के दौरान पथराव करने की घटना सामने आई है। 
 
कटिहार रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने बताया कि ताजा घटना की सूचना न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही ट्रेन संख्या 22302 के एक यात्री ने शुक्रवार शाम को दी।
 
अधिकारी ने कहा कि यात्री ने ट्रेन सुरक्षा दल से शिकायत की कि शाम चार बजकर 25 मिनट पर कोच पर एक पत्थर लगा है। घटना की जगह जिले के बलरामपुर थानाक्षेत्र में डलखोला और टेल्टा स्टेशनों के बीच थी।
 
डलखोला में रेल अधिकारियों ने बोगी का निरीक्षण किया और खिड़की के शीशे में दरारें पाईं। बाद में संबंधित थाने को घटना की जांच के अनुरोध के साथ सूचित किया गया। एक महीने से भी कम समय में राज्य में सेमी हाई-स्पीड ट्रेन से जुड़ी इस तरह की यह दूसरी घटना है।
 
गत 3 जनवरी को किशनगंज जिले में ट्रेन पर पथराव किया गया था और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचाने गए तीन लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया था और किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

अगला लेख