हिमाचल में पहाड़ी से वाहन पर गिरे पत्थर, मप्र के पर्यटक की मौत, 3 अन्य घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (19:12 IST)
Stones fell on a vehicle from a hill in Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में एक वाहन के आ जाने के कारण मध्यप्रदेश के एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के मुरैना जिला स्थित चोरपुरा निवासी बनवारी लाल के पुत्र कल्याण धाकड़ (35) के रूप में हुई है जबकि घायलों में महेश धाकड़, सुनिल धाकड़ और सुदीप जदायूं शामिल हैं।
ALSO READ: हिमाचल पर्वत श्रृंखला से गायब हुआ बर्फीला ओम पर्वत!
उसने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात बिलासपुर के थापना गांव में सुरंग संख्या 2 कीरतपुर-नेर चौक के नजदीक हुई, जब वाहन चंडीगढ़ जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में वाहन के आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं।
ALSO READ: हिमाचल में 50 हजार से अधिक वार्षिक आय वालों को नहीं मिलेगा मुफ्त पानी
उसने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचाया। अस्पताल लाए जाने पर कल्याण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शेष लोगों का इलाज किया जा रहा है। बिलासपुर के पुलिस उपाधीक्षक मदन धीमान ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख