Positive Story : जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली आशा कंडारा बनीं RAS अधिकारी

Webdunia
शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (11:20 IST)
जोधपुर। जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली आशा कंडारा की सक्सेस स्टोरी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो जमीन से निकलकर सफलता का आसमान छूना चाहते हैं। सफाई कर्मी आशा कंडारा ने अपनी मेहनत के बल पर राजस्थान की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा पास की और आरएएस अधिकारी बन गई।
 
नगर निगम में काम करने के दौरान आशा अफसरों के काम करने के तरीके को अक्सर देखा करती थी और यहीं से उनके मन में भी अफसर बनने का जुनून पैदा हुआ।
 
2 बच्चों की मां आशा ने राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस परीक्षा-2018 के परिणामों में 728वीं रैंक प्राप्त की। वे दिन में सड़कों की सफाई करती और रात में पढ़ाई करती।
 
1997 में आशा की शादी जोधपुर में हुई थी। 5 साल बाद भी दोनों में अलगाव हो गया। पति से अलग होने के बाद आशा ने अपने बच्चों का पालन पोषण तो किया ही साथ ही कड़ी मेहनत के बल पर सफलता के शिखर को भी छू लिया। हाल ही में उन्हें नगर निगम में सफाईकर्मी के तौर पर स्थाई नौकरी की सौगात भी मिली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, झारखंड से 3 अपराधी गिरफ्तार

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

सपा सांसद इकरा हसन का डीपफेक वीडियो वायरल, समर्थकों में गुस्सा, दो नाबालिग पकड़े गए

आरओ के पानी से भी बेहतर घर पर अल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं?

अगला लेख