30 साल में पहाड़ काटकर बना दी 3 KM लंबी नहर, लौंगी मांझी की सक्सेस स्टोरी जानकर रह जाएंगे हैरान

Webdunia
बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (13:08 IST)
बिहार के लौंगी मांझी ने 30 साल तक कुदाल चलाकर पहाड़ काटते हुए 3 किलोमीटर लंबी नहर बना दी। मांझी मेहनत से बरसात का पानी जो जंगल में बरबाद हो रहा था, अब नहर से होकर खेतों में पहुंचने लगा है। उनके इस भागीरथी प्रयास को देखते हुए उन्हें नया माउंटेनमैन भी कहा जा रहा है।
 
दरअसल मांझी जिस गांव में रहते हैं वहां पानी की बड़ी समस्या है। बरसात के दिनों में यहां बारिश तो होती है मगर सारा पानी बंगेठा पहाड़ के बीच में ठहर जाता है।
 
इस पर लौंगी मांझी ने पूरे इलाके में घूमकर पहाड़ पर ठहरे पानी को खेत तक ले जाने का नक्शा तैयार किया। इसके बाद वे पहाड़ को काटकर नहर बनाने के काम में जुट गए। माझी का दावा है कि उन्होंने 30 साल के परिश्रम के बाद उन्होंने पहाड़ के पानी को गांव के तालाब तक पहुंचा दिया।
 
लौंगी मांझी के 4 बेटे हैं। इनमें से 3 बाहर रहते हैं। घर पर पत्नी, एक बेटा, बहू और बच्चे हैं। उनकी पत्नी हमेशा कहती थीं कि तुमसे ना हो पाएगा। मगर लौंगी मांझी ने हिम्मत नहीं हारी और नहर बनाकर ही दम लिया।
 
उल्लेखनीय है कि माउंटेन मैन के नाम से गया के ही दशरथ मांझी दुनिया भर में चर्चित हैं। उन्होंने पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया था। अब लोग लौंगी भुइंया को नया माउंटेन मैन कहने लगे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख