Weather update : दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक बदला मिजाज, कुछ इलाकों में बारिश, ओले गिरने से लुढ़का पारा

Webdunia
रविवार, 9 मई 2021 (21:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मौसम में रविवार दोपहर को अचानक बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छा गए और कुछ इलाकों में हुई बारिश से पारा लुढ़क गया जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोगों ने सोशल मीडिया पर बारिश और ओले गिरने की तस्वीरें भी शेयर की।
 
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
शहर में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 150 था।
 
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘मध्यम’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख