Hanuman Chalisa

सुकमा मुठभेड़ में एक और पुलिसकर्मी शहीद

Webdunia
रविवार, 25 जून 2017 (16:59 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल पुलिस के एक जवान ने रविवार को दम तोड़ दिया जिससे मुठभेड़ में मारे जाने वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़कर 3 हो गई।

इससे पहले सुकमा के चिंतागुफा इलाके में हुई गोलीबारी में 2 डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) जवानों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। राज्य में शनिवार से नक्सलियों और पुलिस के बीच अलग-अलग मुठभेड़ की रिपोर्ट मिली है जिसमें 3 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे और एक सब इंस्पेक्टर सहित 7 अन्य घायल हो गए थे। इस मुठभेड़ में 2 नक्सली भी मारे गए थे। सुकमा में शनिवार को 2 मुठभेड़ें हुईं और बीजापुर में रविवार समेत मुठभेड़ की शनिवार को कई अन्य घटनाएं हुई थीं।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), डीआरजी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और उसकी सहयोगी कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्युट एक्शन) के संयुक्त दल ने यहां से 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चिंतागुफा के भीतरी इलाकों में स्थित माओवादियों के ठिकानों के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद शनिवार को अभियान शुरू किया था।

सुरक्षाकर्मी जब डोंडामार्का के वन में आगे बढ़ रहे थे तभी सशस्त्र माओवादियों ने उनके उपर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके चलते गोलीबारी हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एसटीएफ के 5 कर्मियों को गोली लग गई जिनमें से 3 गंभीर रूप से घायल थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख