Hanuman Chalisa

सुकमा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (11:58 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया है।
 
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलमपार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है।
 
सुंदररराज ने बताया कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।
 
उन्होंने बताया कि दल जब फुलमपार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से चार नक्सलियों के शव, एक .303 रायफल, देशी बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद की।
 
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख