पूर्व सांसद और BJP नेता सूरज मंडल का लालू यादव पर विवादित बयान, समर्थकों ने फेंकी कुर्सियां, हंगामा

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2023 (18:28 IST)
Suraj Mandal Controversial statement  : पूर्व सांसद और भाजपा नेता सूरज मंडल ने लालू यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके बयान के बाद इंडोर स्टेडियम हंगामा हो गया। बीपी मंडल की जयंती समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने हेमंत सोरेन के लिए भी असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। 

उनके बयान के बाद लालू यादव के समर्थक भड़क गए। समर्थकों ने पोडियम और कुर्सियों को उठाकर फेंका। काफी हंगामा होने पर सूरज मंडल के माफी मांगने पर पूरा मामला शांत हुआ। मीडिया खबरों के मुताबिक तलवार तक लहराई गईं।
 
पिछड़ा संघर्ष मोर्चा ने बीपी मंडल की जयंती पर सम्मेलन बुलाया था। इसमें संतालपरगना समेत पूरे झारखंड से पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।  सम्मेलन में अपने संबोधन में सूरज मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लालू प्रसाद पर हमला बोला। उन्होंने लालू प्रसाद के बारे में कहा कि हमने उन्हें नेता बनाया था और बाद में वे हमारे खिलाफ खड़े हो गए। एक समय में लालू प्रसाद अलग झारखंड राज्य के प्रबल विरोधी थे। कहते थे कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिटेन में वोटों की गिनती, ऋषि सुनक की पार्टी पिछड़ी, लेबर पार्टी को भारी बढ़त

Live : अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के शिकार लोगों से मिले

असम में बाढ़ का कहर, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित, 57,018 हेक्टेयर भूमि जलमग्न

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

अगला लेख
More