सुशील मोदी अब जाएंगे राज्यसभा, बिहार से BJP ने बनाया उम्मीदवार

Webdunia
शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (21:44 IST)
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी को अब राज्यसभा भेजा जाएगा। भाजपा ने उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

लोक जनशक्ति पार्टी नेता रामविलास पासवान के हाल में निधन के बाद बिहार की राज्यसभा सीट खाली हुई है। रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव होगा।

इस बार उन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री  नहीं बनाया गया था, तब से ही ये खबरें थीं कि उन्हें पार्टी नई जिम्मेदारी दे सकती है।

<

आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री @SushilModi जी का चयन किया गया है।

श्री मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका अनुभव उच्च सदन और देश के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। pic.twitter.com/hJdsnGBprR

— Dr. Sanjay Jaiswal (@sanjayjaiswalMP) November 27, 2020 >बिहार की एनडीए सरकार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में महागठबंधन की सरकार को छोड़ दें तो सुशील मोदी लगातार उप-मुख्यमंत्री के पद पर रहे। सुशील मोदी को नीतीश कुमार का खास भरोसेमंद साथी माना जाता था।

राज्यसभा के लिए मोदी का चुना जाना लगभग तय है, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का राज्य विधानसभा में बहुमत है। राजद के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गठबंधन द्वारा चुनाव लड़ने की स्थिति में इस सीट के लिए 14 दिसंबर को चुनाव होगा।
 
लोजपा के बिहार राजग से बाहर आकर अपने बलबूते बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले के साथ ही भाजपा ने इस सीट पर फिर से अपना दावा करने का निर्णय लिया था, जो उसने अपने कोटे से पासवान को दी थी।
 
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

भाजपा नेतृत्व ने बिहार में अपने प्रमुख नेताओं में से एक मोदी को राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए नहीं रखने का फैसला किया था। इसकी बजाय दो अन्य नेताओं तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस

Operation sindoor और पहलगाम पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही रुकी, मानसून सत्र के पहले दिन ही मचा बवाल

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख