बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, खुद को बताया नीतीश व ममता का समर्थक

Webdunia
मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (22:01 IST)
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का नेता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने संबंधित धमकीभरा पत्र पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लो को प्रेषित किया है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि पत्र भेजने वाले ने अपने हस्ताक्षर 'चंपा सोम (सोमा)' के रूप में किए हैं और खुद को पूर्वी बर्धमान का निवासी बताया है। पत्र में कहा गया है कि मैं आपको बता रहा हूं कि 'मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं। ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बन सकती हैं। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद। मैं तुम्हें मार दूंगा।'
 
सुशील मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में पत्र की सामग्री दिखाई। उन्होंने बताया कि पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा गया है। ढिल्लो ने कहा कि हमें पूर्व उपमुख्यमंत्री से शिकायत मिली है और मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख