सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस या राजद से लोकसभा चुनाव लड़ने की दी चुनौती

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (17:53 IST)
नागपुर। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस या राजद के टिकट पर पटना से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी और दावा किया कि इससे उन्हें अपनी लोकप्रियता का भ्रम दूर हो जाएगा।
 
 
सुशील मोदी भाजपा के 'भारत के मन की बात' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नागपुर में थे। इस कार्यक्रम का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने की खातिर आम लोगों से सुझाव प्राप्त करना है। सिन्हा द्वारा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की बार-बार प्रशंसा किए जाने तथा अपनी पार्टी पर निशाना साधने के बारे में पूछे जाने पर सुशील मोदी ने कहा कि यह उस स्थिति का संकेतक है जिसमें वे खुद को पाते हैं।
 
सुशील मोदी ने दावा किया कि कुछ लोगों को (अपनी लोकप्रियता को लेकर) गलतफहमी है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे पटना सीट कांग्रेस या राजद से लड़ें, तो उन्हें अपनी वास्तविक स्थिति का एहसास हो जाएगा। उन्हें एहसास हो जाएगा कि उनकी लोकप्रियता कितनी है।
 
उन्होंने कहा कि वे दिन अब नहीं रहे, जब शत्रुघ्न सिन्हा के नाम पर लोग जुटते थे। अब उन्हें अपनी रैली के लिए लोगों को इकट्ठा करने में परेशानी होती है। वे प्रियंका चोपड़ा या कोई अन्य नया कलाकार नहीं हैं। मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उन्हें संपत्ति से काफी लगाव है।
 
उच्चतम न्यायालय ने बिहार में उपमुख्यमंत्री के लिए आरक्षित सरकारी बंगला खाली करने के आदेश के खिलाफ दायर तेजस्वी यादव की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। न्यायालय ने सरकारी बंगला खाली करने संबंधी पटना उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने पर तेजस्वी यादव पर 50,000 रुपए का जुर्माना भी किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

इजराइली हमलों से ईरान में भारी तबाही, 585 की मौत, 1326 घायल

भारत और कनाडा में उच्चायुक्तों की शीघ्र बहाली पर बनी आपसी सहमति, स्थिरता बहाल करने की दिशा में उठा एक ठोस कदम

कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा भारतीय कूटनीति बिखर रही है

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, बाली जा रहा एयर इंडिया का विमान दिल्ली लौटा

मथुरा में बिजली गिरने से भाजपा नेता की मौत, छत पर भरा पानी निकाल रहे थे

अगला लेख