MP के छतरपुर में अस्पताल से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज, दिल्ली में सामने आए 5 नए मामले

Webdunia
रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (20:19 IST)
दिल्ली में (Corona virus) के 5 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच खबर आई कि मध्यप्रदेश के छतरपुर से कोरोना वायरस से संक्रमण के संदेह में भर्ती मरीज अस्पताल से भाग गया। खबरों के अनुसार यह छात्र चीन से भारत लौटा था। इसके सेंपल जांच के लिए लैब भिजवाए गए थे।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में हाल ही में चीन की यात्रा से आए 5 भारतीयों को रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह के कारण भर्ती कराया गया। इन लोगों के भर्ती होने के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक भर्ती किए गए 5 लोगों के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। सभी मरीज जनवरी के अंत में चीन की यात्रा से आए थे और सभी पुरुष हैं। प्रशासन ने बताया कि जांच के लिए सभी मरीजों के नमूने भेज दिए गए है और उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

1 फरवरी को चीन से आए 2 और 31 जनवरी को आए 5 भारतीयों को वायरस से संक्रमित होने के संदेह में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा तीन मरीज 27 जनवरी को भी आरएमएल में भर्ती कराए गए थे जिनकी जांच रिपोर्ट में कोई भी इस वायरस से पीड़ित नहीं पाया गया है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के खतरे को देखते हुए सरकार ने 15 जनवरी के बाद चीन से आए हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच का निर्णय किया है और चीन की यात्रा से आए लोगों को 14 दिन तक अपने घर में ही रहने के लिए कहा है।

चीन के वुहान शहर से 323 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का दूसरा विशेष विमान आज सुबह नई दिल्ली हवाई अड्डे पहुंच गया। चीन में इस जानलेवा वायरस से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि भारत के केरल में इस वायरस से संक्रमित 2 मरीजों का परीक्षण करने पर उनमें नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख