दिल्ली हवाई अड्डे पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, सुरक्षा सख्त

Webdunia
शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (11:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार तड़के टर्मिनल 3 पर एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि बैग में RDX हो सकता है।

ALSO READ: बड़े हमले की फिराक में आतंकी, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में अलर्ट
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डा पुलिस को सुबह करीब तीन बजे एक संदिग्ध बैग के बारे में जानकारी मिली, जिसे तत्काल मौके पर पर पहुंच कब्जे में ले लिया गया। उसके अंदर मौजूद सामान की जांच जारी है।

सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जानकारी से प्रतीत होता है कि बैग में ‘आरडीएक्स’ है। विस्फोटक डिटेक्टर से उसकी जांच की गई। बाद में एक कुत्ते की मदद से भी जांच की गई। लेकिन विस्फोटक की सही प्रकृति का पता नहीं चल पाया है।
 
बताया जा रहा है कि विस्फोटक को अगले 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। कुछ पुख्ता पता चलने पर ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। यह आईईडी भी हो सकता है लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
 
एयरलाइनों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि कुछ देर के लिए आगमन टर्मिनल से लोगों को बाहर जाने से रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि टी-3 के बाहर के मार्ग को भी बंद कर दिया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

प्रतिनिधिमंडल को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सरकार की ईमानदारी पर सवाल

चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्‍कार

यदि परमाणु युद्द हुआ तब भी सुरक्षित होंगे ये 5 देश, जानिए नाम और कारण

अगला लेख